Saturday, October 24th, 2026

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में तहरीक-ए-हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी का लंबी बीमारी की वजह से बुधवार रात निधन हो गया है। वे 92 साल के थे और उन्होंने श्रीनगर में आखिरी सांस ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर जानकारी दी है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा कि गिलानी साहब के निधन की खबर से दुखी हूं। हम ज्यादातर बातों पर सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन मैं उनकी दृढ़ता और उनके विश्वासों के साथ खड़े होने के लिए उनका सम्मान करता हूं। अल्लाह ताला उन्हें जन्नत दें और उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के सदस्य और हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष गिलानी पिछले दो दशक से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। वह एक पूर्व विधायक थे। 
 

 

#Separatist leader

Source : Agency

पाठको की राय