Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : तम्बेश्वरनगर की रीना विश्वास को 48 घंटे के भीतर बेटे के इलाज के लिए मिली 4 लाख की सहायता

रायपुर
भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही घोषणाओं और निदेर्शों पर तेजी से अमल किया जा रहा है। तम्बेश्वरनगर की श्रीमती रीना विश्वास को मुख्यमंत्री की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही 4 लाख रूपए की राशि मिल गई है। यह राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन 05 मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही गौठान में पहुंचे थे। इस दौरान तम्बेश्वरनगर की रहने वाली श्रीमती रीना विश्वास ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने बेटे के ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मदद मांगी थी। श्रीमती रीना विश्वास ने मुख्यमंत्री को बताया कि बेटे के इलाज के पर बड़ी राशि खर्च हो चुकी है, बेटे के आगे का इलाज कराना उनके लिए सम्भव नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी व्यथा सुनकर संवेदनशीलता के साथ तत्काल उन्हें स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के समक्ष महिला ने आवेदन लिख पाने में असमर्थता दिखाई तो प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बिना किसी संकोच के स्वयं आवेदन लिखा और आवेदन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल 4 लाख रुपये की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत कर दी। सहायता राशि मिलने पर श्रीमती रीना विश्वास और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय