Tuesday, October 20th, 2026

लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी हुई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के बंद से 45.68 अंक या 0.08 फीसदी नीचे 60499.93 पर खुला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18069.00 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 1115 शेयरों में तेजी आई है, 464 शेयरों में गिरावट आई है और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर डिविस लैब्स, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और बजाज ऑटो प्रमुख लाभ में थे, जबकि ब्रिटानिया, एचडीएफसी, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और टाइटन कंपनी के शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

 

#Sensex

Source : Agency

पाठको की राय