Monday, October 19th, 2026

सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, पावरग्रिड को सबसे अधिक फायदा

मुंबई
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस (Infosys) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.75 अंक या 0.88 प्रतिशत के उछाल से 57,765.33 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 149.65 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,203.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड (PowerGrid) का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत चढ़ गया। एक्सिस बैंक (Axis Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), एसबीआई (SBI), टीसीएस (TCS) तथा इन्फोसिस (Infosys) के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज (Dr Reddy's) का शेयर नुकसान में था। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,260.58 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ से 17,053.95 अंक रहा था।

Go Fashion की शानदार लिस्टिंग
इस बीच महिलाओं के वियर ब्रान्ड गो कलर्स (Go Colors) की पैरंट कंपनी गो फैशन (Go Fashion) के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई। बीएसई (BSE) पर यह 90.72 फीसदी प्रीमियम के साथ 1316 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 690 रुपये था। शुरुआती कारोबार में यह 1341 रुपये तक पहुंचा। एनएसई (NSE) पर यह 1310 रुपये पर लिस्ट हुआ।

 

#Sensex

Source : Agency

पाठको की राय