Wednesday, October 21st, 2026

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों का उछाल, 67 हजार के करीब

नई दिल्ली
 शेयर बाजार में मंगलवार को खुलते ही जबरदस्त तेजी देखी गई है। जहां सेंसेक्स 300 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 67 हजार के करीब पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी करीब 60 अंकों की बढ़त के साथ 19,750 के पार है। इस जबरदस्त ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने सर्वोच्च उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं।

शेयर बाजार में आज जिन शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, उनमें बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे रहा। एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सुबह ही तेजी के साथ खुले।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय