Tuesday, October 20th, 2026

कृति खरबंदा का सनसनीखेज खुलासा, होटल रूम में कैमरा छुपाकर हुई थी वीडियो बनाने की कोशिश

मुंबई

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने साथ हुई एक डरावनी घटना के बारे में बताया है। एक्ट्रेस के होटल के कमरे में एक दफा कैमरा छुपाकर उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश हुई थी। अच्छी बात ये रही थी कि उनकी निगाह इस पर पड़ घई और इसके बाद उनकी टीम ने जांच करते हुए कैमरे को हटा दिया। कृति ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कैमरा छिपाया था, वो शायद इस काम में बहुत चालाक नहीं था।

कृति ने कहा कि मुझे याद है कि मैं एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। जिस होटल में मेरा कमरा था, उसी में काम करने वाला एक लड़का मेरे कमरे में कैमरा रखा गया। मुझे और मेरे स्टाफ को ये आदत है कि हम कमरे में अच्छे से चीजों को देखते हैं। हमने चीजें उलटी-पलटी तो सेट टॉप बॉक्स के पीछे कैमरा दिख गया। भले ही कैमरा हमें मिल गया लेकिन ये बहुत डरावना अनुभव था। मन इस बात से डर गया कि अगर कैमरा नहीं मिलता तो ये बहुत परेशानी का सबब बन सकता था।

कीर्ति खरबंदा ने हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। कीर्ति ने साल 2009 तेलुगु फिल्म से ही करियर शुरू किया था। कीर्ति को हिंदी सिनेमा में सफलता फिल्म ‘शादी में जरुर आना’ से मिली। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे। कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय