Sunday, October 25th, 2026

जालंधर बस स्टॉप पर फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तोड़ा बाथरूम का दरवाजा तो उड़ गए होश

 जालंधर

 स्थानीय मुख्य बस स्टॉप पर बाथरूम में एक युवक का शव मिलने की खबर मिली है। इसके बाद बस स्टॉप पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर निवासी जो रोज की तरह बस स्टॉप और बाथरूम की सफाई कर रहा था, जब वह बाथरूम की सफाई करने लगा तो उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी हुई है और अंदर से बदबू आ रही है।

इसके बाद लोहियां थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

#बाथरूम में एक युवक का शव

Source : Agency

पाठको की राय