Thursday, October 22nd, 2026

विस्फोटकों से लदा ट्रक अमेरिकी संसद के बाहर मिलने से सनसनी, पुलिस ने इमारतों को कराया खाली

नई दिल्ली
अमेरिकी संसद भवन के पुस्तकालय के बाहर बृहस्पतिवार को एक पिकअप ट्रक में संभवत: विस्फोटक होने की सूचना की पुलिस जांच कर रही है और आसपास की इमारतों को खाली कराया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसी के दो अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह अहम जानकारी दी है। संसद के बाहर विस्फोटकों से लदा ट्रक होने की खबर मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के समीप है। कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता मौके पर हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था? अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि क्या उपकरण एक विस्फोटक था और क्या ट्रक में मौजूद व्यक्ति के पास डेटोनेटर था। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने मौके पर स्नाइपर्स भेजे हैं। पुलिस की गाडिय़ों और बैरिकेड्स से इलाके को बंद कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है और कानून प्रवर्तन उसे इसकी जानकारी दे रहा है।

विस्फोटक की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके को पुलिस की कारों और बैरिकेड्स से ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा कई फायर ट्रक और एंबुलेंस भी वहां तैनात किये गये हैं। आपको याद दिला दें कि अभी कुछ महीनों पहले ही वॉशिगटन में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के मुख्यालय में पाइप बम मिला था। इससे एक दिन पहले हजारों ट्रंप समर्थकों ने जनवरी के महीने में यूएस की राजधानी में प्रदर्शन भी किया था।
 

 

#Sensation

Source : Agency

पाठको की राय