Friday, October 23rd, 2026

वरिष्ठ पुलिस अफसर गर्ग ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

रायपुर
सूबे के वरिष्ठ पुलिस अफसर 2007 बैच के आईपीएस धर्मेंद्र गर्ग ने अपनी पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये केन्द्र  सरकार के गृह मंत्रालय के पास तीन माह पूर्व आवेदन दिया जिसे केन्द्र द्वारा स्वीकार किये जाने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें पदमुक्त किये जाने के आदेश जारी किये। उनके द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिये जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

बतातया जाता है कि धर्मेंद्र गर्ग राज्य पुलिस सेवा के 1994 काडर के पुलिस अफसर थे तथा 2007 में उन्हें पदोन्नत कर आईपीएस का दर्जा मिला था। रायपुर में सीएसपी  के साथ वे बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा के पुलिस कप्तान भी रहे।उनकी नियुक्ति कुछ समय तक के लिये राजभवन में की गई थी इसके बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई महत्वपूर्ण जवाबदारी नहीं मिली थी। वर्तमान में उनके पास पुलिस अकादमी का अतिरिक्त डायरेक्टर का प्रभार था। धर्मंेंन्द्र गर्ग रायपुर के ही रहने वाले हैंउनकी और उनके विधिवत सेवानिवृत्ति में 6 वर्षें का लंबा समय बाकी था।

 

Source : Agency

पाठको की राय