वरिष्ट पत्रकार राजेन्द्र श्रीवास्तव के निधन
ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने वरिष्ट पत्रकार राजेन्द्र श्रीवास्तव के निधन को पत्रकारिता की बड़ी क्षति बताया है। संघ के ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रदीप मांढरे, कार्यकारी अध्यक्ष रमन पोपली, महासचिव राजीव अग्रवाल, ग्वालियर जिला अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, जिला महामंत्री वरुण शर्मा ने एक बयान में कहा कि श्री श्रीवास्तव 4 दशक से अधिक समय से पत्रकारिता की सेवा कर रहे थे। निष्पक्षता , सिद्धांवादी , साफ-सुथरापन, ईमानदारी, कार्य के प्रति समर्पण उनकी पत्रकारिता की पहचान थे। म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारियों ने कहा कि राजेन्द्र श्रीवास्तव ने संस्था में प्रदेश अध्यक्ष मण्डल संयोजक के रूप में छोटे-बड़े पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया। राजेद्र श्रीवास्तव कोरोना से पीड़ित थे और कई दिनों से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आक्सीजन सपोर्ट पर थे। कल रात उनका निधन हो गया। म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य पत्रकारों ने दिवंगत राजेन्द्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दिवंगत श्रीवास्तव देशबंधु अखबार के ग्वालियर-चम्बल संभाग ब्यूरो प्रमुख थे।

पाठको की राय