Tuesday, October 20th, 2026

पत्रकार भगवतीधर वाजपेयी का निधन

 जबलपुर
 वयोवृद्ध पत्रकार और राष्ट्रीय भावधारा के लेखक भगवतीधर वाजपेयी (96 वर्ष) का जबलपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनसंचार संस्थान(आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि युगधर्म (नागपुर-जबलपुर) के संपादक के रूप में उनकी पत्रकारिता ने राष्ट्रीय चेतना का विस्तार किया। वे सिर्फ एक पत्रकार ही नहीं, मूल्यआधारित पत्रकारिता और भारतीयता के प्रतीक पुरुष थे। उनका समूचा जीवन इस देश की महान संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित रहा।

    वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय भावधारा के लेखक श्री भगवतीधर वाजपेयी जी के निधन से दु:ख हुआ। आपातकाल में भी निडरता से उनकी कलम चलती रही और वे राष्ट्र व जनता की अवाज उठाते रहे।

 

#भगवतीधर वाजपेयी

Source : Agency

पाठको की राय