Thursday, October 22nd, 2026

वरिष्ठ पत्रकार अनलप्रकाश शुक्ला का निधन


रायपुर

वरिष्ठ पत्रकार श्री अनलप्रकाश शुक्ला का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्री शुक्ला लंबे समय तक दैनिक नवभारत में सहसंपादक, सिटी चीफ के पद पर कार्य करने के बाद संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे विप्र समाज में लगातार सक्रिय थे। श्री शुक्ला रायपुर प्रेस क्लब के 1985 से 1988 तक अध्यक्ष भी रहे। श्री शुक्ला का निधन छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं। सरल, सहज स्वभाव के धनी  श्री शुक्ला पत्रकारों के बीच अनल भैया के नाम से लोकप्रिय रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय