Saturday, October 24th, 2026

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन मोदी सरकार में कैबिनेट सचिव नियुक्त हुए

नई दिल्ली
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन को शनिवार को राजीव गौबा की जगह कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोमनाथन, तमिलनाडु कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल केंद्रीय वित्त सचिव और सचिव, व्यय के रूप में कार्यरत हैं।

उनकी नियुक्ति को लेकर जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 अगस्त 2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

राजीव गौबा की 2019 में हुई थी नियुक्ति
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आधिकारिक आदेश में कहा, 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री टी वी सोमनाथन, आईएएस को कैबिनेट सचिवालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति की तारीख से लेकर कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभालने तक की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।' इससे पहले राजीव गौबा ने पांच वर्ष पूर्व 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था।

 

#Senior IAS officer T V Somanathan

Source : Agency

पाठको की राय