Thursday, October 22nd, 2026

इग्नू में तकनीकी छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन, क्षमता वृद्धि पाठ्यक्रमों का कराया परिचय

जमशेदपुर.

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, झारखंड ने इग्नू के सहयोग से "इग्नू में तकनीकी छात्रों के लिए क्षमता वृद्धि पाठ्यक्रमों का परिचय" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया है। डॉ. सुव्रकांत मोहंती (वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्रू, रांची ), जयप्रकाश ओझा (उप रजिस्ट्रार, इग्नू, रांची क्षेत्रीय केंद्र ) और डॉ. त्रिपुरा झा (समन्वयक, इग्नू, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

डॉ. सुव्रकांत मोहंती ने छात्रों को निरंतर सीखने के महत्व, स्वयं और अन्य एमओओसी पाठ्यक्रमों के बारे में संबोधित किया। उन्होंने इस बात का भी ज्ञान दिया कि बिना सीखे कोई कमाई नहीं होती. कमाई केवल पैसे के बारे में नहीं है, बल्कि नाम, प्रसिद्धि और मूल्यों के बारे में भी है जो हम कमाते हैं। जयप्रकाश ओझा ने छात्रों को इयू और दूरस्थ शिक्षा के महत्व के बारे में संबोधित किया। डॉ. त्रिपुरा झा ने सेमिनार का समापन इस बात के साथ किया कि हम अपने सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को बेहतर बनाना सीखें। सेमिनार के संयोजक डॉ. अश्विनी कुमार थे और संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से डॉ. पद्मजा त्रिपाठी और डॉ. कुलदीप कुमार साहू ने किया।

 

#Capacity building courses introduced#seminar organized#technical students#IGNOU

Source : Agency

पाठको की राय