सेमीकंडक्टर चिप की कमी,गाड़ियों की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट
मुंबई
सेमीकंडक्टर चिप की कमी की वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों का प्रोडेक्शन प्रभावित रहने से गाड़ियों की बिक्री जनवरी 2022 में 10 प्रतिशत घाट गई। फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी। द फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, जनवरी में 2022 में गाड़ियों की बिक्री 10.12 प्रतिशत घटकर 2,58,329 यूनिट की रह गई, जो जनवरी 2021 में 2,87,424 यूनिट की थी।
फाडा अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ''अच्छी मांग के बावजूद यात्री वाहनों को सेमीकंडक्टर की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके कारण सभी कारों की सूची को बनाये रखना मुश्किल हो रहा है।''
फाडा ने कहा कि टू-व्हीकर्स की बिक्री भी पिछले महीने 13.44 प्रतिशत घटकर 10,17,785 यूनिट रह गई, जो जनवरी 2021 में 11,75,832 यूनिट की थी। गुलाटी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि और ओमीक्रोन लहर के साथ टू-व्हीलर की बिक्री में गिरावट आई है।
इसके अलावा ट्रैक्टर की बिक्री पिछले महीने 55,421 यूनिट रही, जो जनवरी 2021 में 61,485 यूनिट की बिक्री के मुकाबले में 9.86 प्रतिशत कम है। फाडा ने कहा कि हालांकि, कमर्शियल व्हीकल की बिक्री पिछले महीने 20.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67763 यूनिट पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 56227 यूनिट थी।
फाडा के अनुसार, जनवरी 2022 में थ्री-व्हीलक की बिक्री भी 29.8 प्रतिशत बढ़कर 40449 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 31162 यूनिट थी। गुलाटी ने कहा कि कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन का प्रकोप कमजोर होने के साथ, बिक्री में भी धीरे-धीरे सुधार होता जा रहा है।

पाठको की राय