Tuesday, October 20th, 2026

सैलजा 26 सितंबर को नरवाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी: सुरजेवाला

नई दिल्ली/चंडीगढ़
हरियाणा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के विधानसभा चुनाव प्रचार से दूरी बनाने की खबरों के बीच पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि सैलजा 26 सितंबर को नरवाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज नरवाना में कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन के लिए 22 जनसभाओं को संबोधित करूंगा। पूरे ज़िले व हरियाणा में कांग्रेस की जीत का परचम फहरायेंगे। सांसद व बड़ी बहन कुमारी सैलजा भी नरवाना में 26 तारीख़ को 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी व कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खरगे जी के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी, जीतेगी व हरियाणा के सपनों को साकार करेगी।’’ पिछले कुछ दिनों से सैलजा चुनाव प्रचार से दूर हैं और ऐसे में उनके नाराज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को सैलजा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का आह्वान किया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई में कथित अंतर्कलह की ओर भी इशारा किया था।

 

 

#Randeep Surjewala

Source : Agency

पाठको की राय