Friday, October 23rd, 2026

हज-2023 के चयनित हज यात्री, यात्रा की प्रथम किश्त 7 व दस्तावेज 10 अप्रैल तक जमा करें: असलम

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी आॅफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 8 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 हेतु चयनित समस्त आवेदक यात्रा की पहली किश्त राशि 81 हजार 800 रूपए प्रति हाजी 7 अप्रैल 2023 तक जमा करें। पहली किश्त की राशि जमा कर उसकी पे-स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र और पासपोर्ट 10 अप्रैल  तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा कराए। उन्होंने बताया कि पे-स्लिप एवं मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मोहम्मद असलम खान ने बताया की हज 2023 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ, खादिमुल हुज्जाज के आॅनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2023 तक आमंत्रित किये गए है। खादिमुल हुज्जाज हेतु निर्धारित अहर्ताए एवं नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय