Wednesday, October 21st, 2026

1065 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी मदिरा जब्त

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 9 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

कटनी

 कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण ,परिवहन, विक्रय और निर्माण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे  अभियान के तहत   आबकारी वृत्त बड़वारा के  ग्राम निगहरा, नदावन, बगैहा, सिजहरा, सिरौंजा, सिड्डी, अमाड़ी  में ममता अहिरवार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे  लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 1065 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 20 लीटर अवैध हाथ भठ्ठी मदिरा के कुल 9 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 56 हजार रूपये है।

 

Source : Agency

पाठको की राय