Wednesday, October 21st, 2026

Jabalpur पुलिस को देखकर भागी SUV नाले में घुस गई, फिर मिला 30 लाख का गांजा

कटनी
Jabalpur पुलिस को देखकर एक SUV इस कदर भागी कि नाले में घुस गई। पर पुलिस से बचने का जब कारण पता लगा तो सभी हैरान रह गए, दरअसल इस एसयूवी कार में गांजा भरा पड़ा था।

बरगी रोड देर रात अफरातफरी मच गई. जब पुलिस ने एक्सयूव्ही कार को रोकना चाहा तो कार सवारों ने गति तेज कर दी. आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर एक नाला में घुस गई. पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है.

पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी की ओर से एक्सयूव्ही कार क्रमांक एचआर 70 डी 4097 में करीब 187 किलो गांजा भरकर तस्कर जबलपुर के लिए रवाना हुए. इस बात की खबर मिलते ही बरगी पुलिस ने ग्राम हिनौता बरगी रोड पर चेकिंग लगा दी. देर रात जैसे ही कार आते दिखी तो पुलिस ने हाथ देकर कार को रोकना चाहा तो चालक ने कार की गति और तेज कर दी. पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने आगे जाकर कार को वापस सिवनी की ओर तेजी से मोड़ दिया. जिससे अपना संतुलन खो बैठा और कार मानेगांव अंग्रेजी शराब दुकान के समीप एक नाले में घुस गई.

 

Source : Agency

पाठको की राय