Sunday, October 25th, 2026

VIDEO में देखें कैसे भूकंप से दहला जयपुर, आधे घंटे के अंदर लगे 3 झटके....मणिपुर में भी आया भूकंप

जयपुर
राजस्थान के जयपुर समेत हिंसा की आग में जल रहा मणीपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार तड़के मणिपुर के उखरुल में रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 5.01 बजे आया. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर आया.

इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर में आधे घंटे के अंदर तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि 3.4 तीव्रता का नवीनतम भूकंप सुबह लगभग 4.25 बजे आया। एनसीएस के मुताबिक, यह 10 किलोमीटर की गहराई पर हुआ। 4.4 तीव्रता का पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया, जबकि दूसरा 3.1 तीव्रता का भूकंप सुबह 4.22 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया।  वहीं, भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी जिससे लोग घबरा गए और अपने अपने घरो से बाहर आए.  हालांकि भूकंप से किसी के नुकसान की खबर नहीं है।

 

#भूकंप से दहला जयपुर

Source : Agency

पाठको की राय