Tuesday, October 20th, 2026

आइएएस जांगिड़ धमकी मिलने के एक दिन बाद भी मिली सुरक्षा

भोपाल
 बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद 2014 बैच के आइएएस अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ के मामले में नया मोड़ आ गया। उन्हें गुरुवार देर रात मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने ई-मेल के माध्यम से पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से करते हुए सुरक्षा देने की मांग की है।

जांगिड़ ने बताया कि उन्हें गुरुवार को रात साढ़े 11 बजे के आसपास मोबाइल नेटवर्किंग एप सिग्नल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तूने जिन लोगों से पंगा लिया है, उन्हें जानता नहीं है। जो आरोप लगाकर तुमने मौत को बुलाया है। यदि अपने और बेटे की जान की सलामती चाहते हो तो छह माह की छुट्टी लेेकर चले जाओ। मीडिया से भी बात मत करना। इसके बाद फोन काट दिया।

DGP से की शिकायत, कोई जवाब नहीं आया
जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद DGP को इस संबंध में एक शिकायत वॉट्सऐप और अन्य माध्यम से की है। मैंने उनसे निजी सुरक्षा की भी मांग की है। मामला गंभीर होने के कारण मैंने सीधे DGP को शिकायत की है। लोकल थाने से कोई संपर्क नहीं किया है। हालांकि अभी तक DGP या उनकी तरफ से किसी ने न तो कोई जवाब दिया और न ही संपर्क किया है।

 

#आइएएस जांगिड़

Source : Agency

पाठको की राय