Wednesday, October 21st, 2026

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने सात आईईडी बरामद किए

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात आईईडी बरामद किए । इससे एक बड़़ी त्रासदी टल गई। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान जिले के सुरनकोट तहसील के दारा सांगला इलाके से आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से सभी आईईडी को सुरक्षित हटा दिया है। आईईडी एक मंदिर के नजदीक पाए गए थे। इन विस्फोटक उपकरणों की समय पर बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई, क्योंकि मंदिर में स्थानीय लोगों की भीड़ होती है।

 

#आईईडी बरामद

Source : Agency

पाठको की राय