Thursday, October 22nd, 2026

दो अलग-अलग अभियान के दौरान पाकिस्तान में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, नौ आतंकी ढेर

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने खैबर और लक्की मरवत जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।


सुरक्षाबलों ने पहले ऑपरेशन के दौरान खैबर जिले के तिराह क्षेत्र में दो आतंकवादी कमांडरों समेत सात आतंकियों को ढेर किया। आईएसपीआर के अनुसार, अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मारे गए सभी आतंकवादी वांछित थे। वहीं लक्की मरवत जिले में एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। क्षेत्र में मौजूद अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना का अभियान जारी है।

 

#nine terrorists killed

Source : Agency

पाठको की राय