Tuesday, October 20th, 2026

उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग-उन की संभावित हत्या के प्रयास की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ाई

सोल
उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग-उन की संभावित हत्या के प्रयास की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को सांसदों को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के प्रतिनिधि ली सेओंग-क्वेन और मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि पार्क सन-वोन के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने संसदीय लेखा परीक्षा सत्र के दौरान यह जानकारी दी।

एनआईएस ने सांसदों को बताया कि कम्युनिकेशन जामिंग व्हीकल और ड्रोन डिटेक्शन इक्विपमेंट के जरिए किम की हत्या के संभावित प्रयासों के कारण उनके आसपास सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया गया है। एनआईएस ने यह भी कहा कि इस वर्ष किम की सार्वजनिक गतिविधियां 110 गुना बढ़ गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। किम की बेटी, जिसे 'जु-ए' के नाम से जाना जाता है, के बारे में, भी एनआईएस ने सांसदों जानकारी दी। एनआईएस का मानना है कि 'जु-ए' की स्थिति को आंशिक रूप से ऊंचा किया गया है, जिसमें उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने का उदाहरण भी शामिल है।

इस बीच रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के दावों को बल मिल रहा है।
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के चीफ ने सोमवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है।
इससे पहले पहले सोल और वाशिगंटन भी रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का दावा कर चुके हैं।

सोल उत्तर कोरियाई सैनिकों की रणनीति का अध्ययन और विश्लेषण करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इसके लिए वह यूक्रेन में अपनी एक टीम भेजने की योजना बना रहा है। अगर ऐसी टीम यूक्रेन रवाना होता ही तो इसमें खुफिया अधिकारी और सेना के उत्तर कोरिया विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं।

 

#Kim Jong Un

Source : Agency

पाठको की राय