सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक के आज 'रेल-पंजाब बंद' के आह्वान के बाद जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट
नई दिल्ली
देश के जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं उनमें पंजाब भी शामिल है। पंजाब में 20 फरवरी रविवार को वोटिंग होगी। देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच खुफिया एजेंसियों ने शनिवार को देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी किया। बता दें मोस्ट वांटेड आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून जो कि खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का संस्थापक हे उसने एक वीडियो जारी कर बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने और राज्य में चुनाव के दौरान सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
पन्नून ने आज शनिवार को 'रेल-पंजाब बंद' का आह्वान किया है। ये ऐसे समय में हो रहा है जब कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होने वाली है।
वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नून ने अपने फॉलोअर्स से पंजाब में वोटिंग सेंटर पर "केसरी खालिस्तान" के झंडे लगाने और चुनाव के दिन "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने के लिए भी कहा है। गुरपतवंत सिंह पन्नून ने भी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हालिया मौत को "राजनीतिक हत्या" करार दिया है। पन्नून ने कहा कि दीप सिद्धू जरनैल सिंह भृंडनवाले के सच्चे अनुयायी थे और हमेशा अलग खालिस्तान की मांग का समर्थन करते थे।

पाठको की राय