Thursday, October 22nd, 2026

गौतम बुद्ध नगर में 30 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144, रामनवमी और रमजान को देखते हुए लिया फैसला

नोएडा
गौतम बुद्ध नगर में 01 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 लागू करने का यह फैसला पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर द्वारा लिया गया है। दरअसल, रमजान, रामनवमी, अम्बेडकर जयंती एवं हाईस्कूल/इंटर की परीक्षा तथा सामान्य विधान परिषद चुनाव 2022 की तारीखों को देखकर यह फैसला लिया गया है, जिसे माहौल न बिगड़े।
 

बता दें कि 02 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि और रमजान का माह शुरू हो रहा है। वहीं, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 16 अप्रैल को हुनमान जयंती, 17 अप्रैल को ईस्टर और 29 अप्रैल को अलविदा जुम्मा की नमाज है। इसके साथ ही प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। गौतम बुद्ध नगर आयुक्त द्वारा आदेश की कॉपी में बताया गया है कि 09 अप्रैल को चार सीटों पर एमएलसी का चुनाव भी होना और 12 अप्रैल को मतगणना का कार्य।

आदेश की कॉपी में कहा गया है कि कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह आवश्यक है कि शरारती तत्वों को ऐसी गतिविधियां करने से रोका जाए, जिससे कोई प्रतिकूल वातावरण बनने की आशंक ना हो। आदेश में आगे कहा गया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और समायाभाव के कारण किसी अन्य पक्ष की सुनवाई का अवसर प्रदान कर पाना संभव नहीं है। इसी के साथ ये आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है।

 

#धारा 144

Source : Agency

पाठको की राय