Monday, October 19th, 2026

लखनऊ में धारा 144 लागू, इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन

लखनऊ
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समेत प्रदेश में आयोजित होने वाले आगामी त्योहारों को लेकर राजधानी लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत, राजधानी में धरना प्रदर्शन जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी। इसके साथ कुछ मार्गों पर आवागमन भी नियंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने निषेधाज्ञा जारी की है। विधान भवन की परिधि के समेत कई मार्गों पर आवागमन नियंत्रित किया गया है।

 

#धारा 144 लागू

Source : Agency

पाठको की राय