विद्या बालन का सीक्रेट स्किन केयर टिप्स
विद्या बालन की खूबसूरत त्वचा की तारीफ करते हुए नूपुर सेनन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा 'विद्या बालन की फ्लॉलेस स्किन और खुद को जिस सादगी और ग्रेसफुल तरीके से वो प्रजेंट करती हैं, मुझे उनका ये अंदाज बहुत पसंद आता है।' सिर्फ नूपुर सेनन बल्कि एक शो के दौरान सवाल पूछते हुए जाहन्वी कपूर ने भी विद्या से उनकी ऑल टाइम गॉर्जस एपियरेंस का सीक्रेट जानना चाहा।
तो आज हम आपके लिए विद्या बालन की ब्यूटी और इनकी खूबसूरत त्वचा से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां लेकर आए हैं। आप विद्या बालन के इन सीक्रेट्स को अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर केवल अपने लुक्स ही नहीं बल्कि अपनी लाइफ को भी बेहतर बना सकते हैं।
विद्या एक सामान्य परिवार से तालुक रखनी हैं। इनका बचपन हर आम भारतीय लड़की की तरह कई तरह की चुनौतियों और संघर्षों से भरा था। लेकिन माता-पिता के प्यार और बहन के साथ से विद्या बालन ने जीवन की हर बड़ी चुनौती को हरा दिया और आज सबकी चहेती बनी हुई हैं। खुद को एक बेहतर इंसान बनाने का श्रेय विद्या अपनी इस संघर्ष से भरी यात्रा को भी देती हैं और अपने पैरंट्स से मिले संस्कारों को भी।
विद्या बालन के ग्लो का राज
एक विडियो शूट के दौरान जब विद्या बालन से इनकी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरती के बारे में पूछा गया तो विद्या कहती हैं कि मैं बहुत ईमानदारी के साथ कह रही हूं कि अपनी स्किन के लिए बहुत नहीं करती हूं। बस मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपनी लाइफ को अधिक से अधिक सिंपल रख सकूं।
पार्लर जाना पसंद नहीं
विद्या कहती हैं कि बहुत मेकअप करना या पार्लर जाने का मुझे शौक नहीं है। मैं सिर्फ उतना करती हूं, जो जरूरी है। हालांकि शूट और काम के अनुसार तो जो डिमांड होती है, उसी को फॉलो करना होता है। लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं मेकअप और फैशन को लेकर बहुत एक्सपेरिमेंट्स नहीं करती हूं। मुझे साड़ी पहनना बहुत पसंद है और साड़ी में मैं बहुत अच्छा फील करती हूं।
मेरी एक गंदी आदत
ब्यूटी और सेल्फ केयर से जुड़ी अपनी एक आदत के बारे में बात करते हुए विद्या कहती हैं 'मेरी एक गंदी आदत है कि मुझे अपने बालों में कंघी करना बिल्कुल पसंद नहीं है। क्योंकि मेरे बालों में छोटे-छोटे से नॉट्स बन जाते हैं, इससे कंघी करते वक्त इन्हें सुलझाने में बहुत दर्द होता है। इसलिए दिन में एक बार किसी तरह हिम्मत करके मैं अपने बाल बना लेती हूं। नहीं तो इससे पहले तक सिर पर जूड़ा बनाए रखती हूं।'
खुश रहने का तरीका
विद्या कहती हैं कि मैं खुश रहना पसंद करती हूं। मुझे छोटी-छोटी चीजें खुशिया देती हैं। बतौर ऐक्टर तो मैं सोशल हूं लेकिन बतौर इंसान मैं इंट्रोवर्ट और प्राइवेट पर्सन हूं। मुझे अपने साथ वक्त बिताना पसंद है और हर दिन मैं कुछ समय अपने साथ अकेले में बिताती हूं।
हाइड्रेशन और डाइट
अपनी स्किन के ग्लो, फिटनेस और डायट के बारे में बात करते हुए विद्या कहती हैं 'आई लव माई कर्व्स'। मैं अपनी डायट को संतुलित और सिंपल रखना पसंद करती हूं। घर का बना मम्मी के हाथ का खाना मेरा फेवरिट है। मैं किसी खास डायट को फॉलो नहीं करती, अपने भोजन में पोषण का ध्यान रखती हूं बस।

पाठको की राय