प्राकृतिक सौंदर्य का रहस्य: घर पर बनाएं नेचुरल स्क्रब और पाएं चमकदार त्वचा
हम खुद से भी ज्यादा अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं और इसके लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. यह सभी ब्यूटी प्रोडक्ट कुछ समय के लिए तो हमें फायदा पहुंचाते है लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. अक्सर हम बाजार से जो स्क्रब खरीदते हैं वह हमारे चेहरे से डेड स्किन को तो रिमूव करते हैं, लेकिन जब घर पर ही किचन में मौजूद बस कुछ चीजों से स्क्रब बनाया सकता हैं तो मार्केट के प्रोडक्ट्स पर पैसे क्यों बर्बाद करना.
आज हम आपको इस लेख में बस दो चीजों, ओटमील और शहद से घर पर स्क्रब बनाने की विधि बताने वाले हैं. यह स्क्रब आपके चेहरे से डेड स्किन को रिमूव करने और ग्लो देने में फायदेमंद है. आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह स्क्रब.
शहद और ओटमील का इस्तेमाल
शहद और ओटमील, यह दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. ओटमील हमारे चेहरे से गंदगी करता है और अतिरिक्त तेल को सोखता है. वही शहद हमारे चेहरे की आवश्यक नमी को बनाए रखता है. इन दोनों का साथ में इस्तेमाल हमारी स्किन लिए बहुत ही फायदेमंद है. आइए जानते हैं स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.
आवश्यक सामग्री
शहद- 2 चम्मच
ओटमील- 1 चम्मच
स्क्रब बनाने की विधि
सबसे ओटमील को मिक्सी में अच्छे से पीस लें.
फिर एक चम्मच ओटमील में 2 चम्मच शहद मिलाकर इन्हें मिक्स कर दें.
अब इसे हल्के हाथ से चेहरे पर 5-6 मिनट तक स्क्रब करें. समय पूरा होने के बाद चेहरे को धो लें.
हफ्ते में 2-3 दिन आप इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं.
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें

पाठको की राय