Monday, October 19th, 2026

चमकती त्वचा का राज: घर पर बनाएं यह फेस स्क्रब और कहें अलविदा जमी हुई गंदगी को

रोजाना घर से बाहर निकलते ही आपकी स्किन धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में आती है जिससे स्किन पर गंदगी की मोटी परत जमा होने लगती है. ऐसे में स्किन को एक्सफोलिएट करने की आवश्यकता होती है. ऐसे में आज हम आपके लिए डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए स्क्रब लेकर आए हैं जिनके उपयोग से आपके चेहरे की गंदगी, डेड स्किन सेल्स और टैनिंग को हटाने में मदद मिलती है. इससे आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं 

ओटमील स्क्रब (Oatmeal Scrub)

इसके लिए आप एक चम्मच पिसा ओटमील में एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर आप तैयार स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों की मसाज करके फेस वॉश कर लें. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव तो ये आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. 

टमाटर स्क्रब 

टमाटर स्क्रब के लिए आप सबसे पहले आधे टमाटर को लेकर पीस लें. फिर आप इसको चेहरे पर हल्के हाथों से मलकर चेहरे को साफ कर लें. इसके बाद आप साधारण पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें. 

पपीता स्क्रब (Papaya Scrub)

इसके लिए आप पपीते के छोटे से टुकड़े को पीस लें. फिर आप इसमें 1 चम्मच नींबू रस मिलाकर स्क्रब बना लें. इसके बाद आप इसको चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मलें. फिर आप पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें. इससे आपके चेहरे की टैनिंग और डेड स्किन को रिमूव करने में मदद मिलती है.  

बेसन स्क्रब 

इसके लिए आप आधा चम्मच दही, एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच नमक मिलाकर स्क्रब बना लें. फिर आप इसको चेहरे पर लगाकर स्क्रब कर लें. इसके बाद आप फेस को वॉश कर लें. इससे आपके चेहरे को ताजगी फील होगी. 

 

Source : Agency

पाठको की राय