Wednesday, October 21st, 2026

राजस्थान में भाजपा विधायक प्रताप भील पर 10 महीने में दूसरा रेप केस

राजस्थान के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रताप भील के खिलाफ एक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। 10 महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब किसी महिला ने विधायक प्रताप भील के खिलाफ ऐसा मुकदमा किया है। दोनों ही मामलों में महिलाओं ने नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात कही है। हालांकि विधायक ने आरोपों से इंकार किया है।

नौकरी और शादी का किया था वादा
ताजा मामले में महिला ने अंबामाता एसपी के पास पहुंचकर प्रताप भील की शिकायत की है। महिला के मुताबिक विधायक ने सबसे महिला को नौकरी दिलाने का वादा करके उसके साथ रेप किया। इंडिया टुडे के मुताबिक इसके बाद शादी करने की बात कहकर कई बार रेप किया। पीड़िता के मुताबिक यह सिलसिला करीब दो साल तक चला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक विधायक ने कहा था कि प्रदेश में उपचुनाव हो जाने के बाद वह उससे शादी करेंगे। लेकिन उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने उसे अवॉयड करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस का रुख किया। 

मध्य प्रदेश की महिला ने लगाया था आरोप
वहीं 10 महीने पहले सुखेर में भी विधायक के खिलाफ ऐसी ही शिकायत दर्ज हुई थी। तब मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह विधायक के पास काम की तलाश में गई थी। इसके बाद उन्होंने महिला को नौकरी दिलाने वादा किया था। उसके बाद से वह लगातार उसे कॉल करते रहते थे। उसने आरोप लगााय था कि पिछले साल मार्च में विधायक उसके घर पहुंचे और उसके साथ रेप किया। उसने कहाकि उस दौरान उन्होंने उससे शादी का वादा भी किया था। इस मामले में सीआईडी जांच चल रही है।

 

#Second rape case

Source : Agency

पाठको की राय