Tuesday, October 20th, 2026

महापौर पद के प्रत्याशियों की उपस्थिति में ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन हुआ

मुरैना
नगर निगम मुरैना के महापौर एवं पार्षद पद के लिये उपयोग में लाई जाने वाली मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन मंगलवार को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष मुरैना में सम्पन्न हुआ।
    
इस अवसर पर प्रेक्षक श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.कार्तिकेयन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एलके पाण्डेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री रजत रस्तोगी एवं महापौर पद के प्रत्याशी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय