खाली सीटों को भरने दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन शुरू
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में संचालित दो दर्जन कोर्स की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने पंजीयन आज से शुरू हो गए हैं। प्रथम तथा द्वितीय सूची में स्थान पाकर प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। वे भी प्रवेश के लेने दूसरे चरण में शामिल होने दोबारा से पंजीयन करने की पात्रता रखेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी बीयू की वेबसाइट पद देख सकते हैं। इसके अलावा एमटेक स्टेम की परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थी 9 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक बीयू के सभी विभागों में काफी संख्या में सीटें रिक्त बनी हुई हैं। बीयू अभी तक प्रवेश के मामले में 500 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने यूजी के अंतिम वर्ष और पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा को एक बार और कराने का निर्णय लिया है। ये परीक्षा उन्हीं विद्यार्थियों के लिये कराई जा रही है, जो जून-जुलाई की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। विद्यार्थी 13 सितंबर तक आनलाइन एग्जाम फार्म जमा कर पाएंगे। ये परीक्षा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित हो सकेगी।

पाठको की राय