Saturday, October 24th, 2026

10 मई से 25 मई सीएम जनसेवा अभियान का दूसरा चरण, एक करोड़ केसों का होगा निराकरण

भोपाल

प्रदेश में सीएम जनसेवा अभियान का दूसरा चरण 10 मई से 25 मई के बीच चलेगा। इस दौरान नागरिक सेवाओं से संबंधित समस्याओं और सीएम हेल्पलाइन में लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस बार एक करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 83 लाख हितग्राहियोें को लाभन्वित किया गया था। अभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि  कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के लंबित न रहे। जिले में अभियान का नेतृत्व कलेक्टर करेंगे। वे प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में जिले में अभियान की रुपरेखा तैयार करेंगे। प्रभारी मंत्री अभियान के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करेंगे। कमिश्नर-कलेक्टर , एसडीएम भी नियमित समीक्षा और सुनवाई करेंगे।

इनके 100% निराकरण का लक्ष्य

  • जिलों में सभी विभागों में नागरिक सेवाओं के आवेदन
  • जिले से विकास खंड तक की सीएम हेल्पलाईन में 15 अप्रैल तक दर्ज लंबित शिकायतें
  • निराकरण की सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी
  • हर जिले के लिए अलग से पेज सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर बनेगा जिमसें सभी शिकायतें दिखेंगी, लागइन आईडी पासवर्ड कलेक्टरों के पास होगा
  • नीतिगत ममालों के लिए कलेक्टर अधीनस्थ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपेंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सीईओ जिला पंचायत एवं शहरी में आयुक्त नगर निगम, अपर कलेक्टर, सीएमओ नगर पालिका को शिकायतें नामांकित की जाएंगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय