Friday, October 23rd, 2026

12 घंटे के अंदर पश्चिम बंगाल में दूसरी बार आया भूकंप

 
कोलकाता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी बंगाल में मंगलवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। 12 घंटे के अंदर यह दूसरी बार है जब इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप सुबह 7.07 बजे आया जिसका केंद्र सिलीगुड़ी से 64 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
 
जैसे भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये वह अपने घरों से बाहर आ गए, लोगों में डर का माहौल हो गया। भूकंप के झटके बंगाल के उत्तरी जिलों जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और दार्जिलींग में महसूस किए गए। इसका प्रभाव सिक्किम के भी कुछ इलाकों में देखने को मिला।
 

इससे पहले सोमवार को आए 5.4 तीव्रता के भूकंप ने लोगों में भय का माहौल बना दिया। सिक्किम, असम, बंगाल और बिहार में भी इसके झटके महसूस किये गए। सोमवार को आए भूकंप का समय रात 8.49 बजे था जिसका केंद्र भारत-भूटान सीमा के निकट था और जिसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई।

 

#भूकंप

Source : Agency

पाठको की राय