Tuesday, October 20th, 2026

24 घंटे के अंदर बॉलीवुड से दूसरी बुरी खबर, अभिनेता ललित बहल का कोरोना वायरस से निधन 

नई दिल्ली
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बॉलीवुड कलाकारों को बुरी तरह अपनी चपेट में लिया है। 24 घंटे के भीतर बॉलीवुड के दो कलाकारों का कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है। म्यूजिक डायरेक्ट श्रवण राठौर के बाद दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता ललित बहल की भी कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। अभिनेता ललित बहल के बेटे कानू बहल ने शुक्रवार (23 अप्रैल) को समाचार एजेंसी पीटीआई\भाषा को बताया, ''71 वर्षीय अभिनेता ललित बहल पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। शुक्रवार को दोपहर में उनका निधन हो गया।

 ललित बहल को पहले से हार्ट की बीमारी थी इसलिए कोरोना के उनमें गंभीर लक्षण हो गए थे। उनके फेफड़ों में एक संक्रमण था जो गंभीर हो गया था और पिछले मेडिक हिस्ट्री की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब होता चला गया।'' अभिनेता ललित बहल को 12 दिनों पहले दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता ललित बहल की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव थीं, उनका इलाज एक अलग अस्पताल में चल रहा था। कानू बहल ने कहा है कि मां अब कोरोना निगेटिव पाई गई हैं और वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं।
 

 

#अभिनेता ललित बहल

Source : Agency

पाठको की राय