Wednesday, October 21st, 2026

सहकारी समितियों के कर्मचारियों की वेतन सहित अन्य मांगों का निराकरण होगा

भोपाल

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मंत्री डॉ. भदौरिया ने शनिवार को मंत्रालय में प्रदेश के सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रांत पदाधिकारियों के साथ संघ की मांगों पर चर्चा के बाद उक्त बात कही।

कर्मचारी महासंघ  के पदाधिकारियों ने बैठक में  सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान के साथ अन्य मांगों के निराकरण करने की बात कही। मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव सहकारिता अजीत केशरी, प्रमुख सचिव खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति निगम फैज़ अहमद किदवई, सहकारिता आयुक्त नरेश कुमार पाल को  कर्मचारी महासंघ की माँगों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बी.एस. चौहान, संरक्षक ओ.पी. गोस्वामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लखन यादव, उपाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शफी खान उपस्थित थे।

 

 

#सहकारी समितियों

Source : Agency

पाठको की राय