Wednesday, October 21st, 2026

जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिये - मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल मंगलवार को केन्द्रीय स्तर से की गई उर्वरक की उपलब्धता संबंधी समीक्षा में वर्चुअली सम्मिलित हुए। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश के विभिन्न राज्यों में उर्वरकों की आपूर्ति की समीक्षा की।

कृषि मंत्री पटेल ने केन्द्रीय स्तर से की गई समीक्षा बैठक में सुझाव दिया कि प्रचलित उर्वरकों के साथ ही अन्य विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि इसमें जैविक उर्वरक और नैनो यूरिया के उपयोग को प्रोत्साहित करना चाहिये। उर्वरक के अन्य विकल्पों से एक ओर जहाँ किसानों को सहूलियत होगी, वहीं दूसरी ओर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और किसानों के उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

 

 

#जैविक उर्वरकों

Source : Agency

पाठको की राय