Saturday, October 24th, 2026

एसडीओपी भीकनगाँव निलंबित

भोपाल

राज्य शासन ने खरगोन जिले के भीकनगाँव के एसडीओपी प्रवीण कुमार उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेशानुसार बिस्टान थाने में 6 एवं 7 सितंबर की दरम्यानी रात में बिसन पिता हाबु की मृत्यु के संबंध में कमजोर पर्यवेक्षण और कर्त्तव्य में लापरवाही के कारण एसडीओपी उइके को निलंबित किया गया है। निलंबन काल में उइके को पुलिस मुख्यालय भोपाल से संबद्ध किया गया है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय