Wednesday, October 21st, 2026

एसडीएम ने लिया बरगवां नगरीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का जायजा

अनूपपुर
नगरीय निकाय बरगवां (अमलाई) के आम निर्वाचन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफीसर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री कीर्ति बघेल, तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग ऑफीसर श्री भागीरथी लहरे, नायब तहसीलदार श्रीमती भावना डेहरिया, थाना प्रभारी चचाई श्री बी.एन. प्रजापति, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री सुषमा मिश्रा ने मतदान केन्द्रों में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मूलभूत आवश्‍यकताओं तथा स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण वापसी स्थल का संयुक्त रूप से जायजा लिया गया तथा आवश्‍यक व्यवस्थाओं के संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी ने दल के साथ नगर का भ्रमण करते हुए सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत शासकीय परिसम्पत्तियों पर अभ्यर्थियों के प्रचार सामग्री का उपयोग नही करने के संबंध में समझाईश दी गई।

 

#SDM

Source : Agency

पाठको की राय