Tuesday, October 20th, 2026

एसडीएम शिवलाल शाक्य ने किया छौंदा स्थित बोर्ड परीक्षाओं का किया निरीक्षण

मुरैना
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 2022 की हायर सेकेण्डरी परीक्षा सायक्लॉजी, एग्रीकल्चर, ड्रायिंग, डिजायनिंग, बुक कीपिंग विषय की गुरूवार को सम्पन्न हुई। इसके साथ ही एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया है। एसडीएम मुरैना शिवलाल शाक्य ने छौंदा स्थित बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया।        
    
जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 7 हजार 604 परीक्षार्थियों में से 7 हजार 306 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये, जबकि 298 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने बताया कि रोल नंबर 221143793 का परीक्षार्थी नकल करते हुये पाया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय