Wednesday, October 21st, 2026

एसडीएम ने किया खाद्य वितरण केंद्र में निरीक्षण

टीकमगढ़
जिले के जतारा एसडीएम साहब ने किया खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य वितरण की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतुअधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है तथा वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है! इसके लिए अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा खाद विक्रेता एवं मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की गई।

तदनुसार पाया गया कि टीकमगढ़ जिले में खाद्य वितरण केंद्रों पर किसानों को सुविधाजनक रूप से खाद मिलने की व्यवस्था की गई है किसी भी खाद्य के केंद्र पर किसानों की कतार नहीं लगी है किसानों के लिए छाया पेयजल व बैठक व्यवस्था की गई है सभी विक्रय केंद्रों पर एसडीएम और तहसीलदार निरंतरभ्रमण कर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं सभी केंद्रों पर किसानों द्वारा सुविधाजनक रूप से खाद प्राप्त की जा रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय