Tuesday, October 20th, 2026

एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण ने बालक छात्रावास शाहपुर का निरीक्षण किया

डिंडौरी  
एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण ने बुधवार को आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास शाहपुर जिला डिंडौरी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्रावास में विद्यार्थियों को नियमित रूप से मेनू के आधार पर नाश्ता और भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढाई करने को कहा। एसडीएम डिंडौरी  रमण ने छात्रावास परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय