Monday, October 19th, 2026

भिंड में ख़राब हुई फसल का मुआयना करने पहुंचे एसडीएम

भिंड
मध्यप्रदेश में रह-रहकर हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।अब भिंड ( bhind) की तहसील लहार में कल कल हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 15 से 20 मिनट तक हुई वर्षा ने पूरी तरह से फसलों को चौपट कर दिया और किसान एक बार फिर अपने सिर पर हाथ रख कर रोने को मजबूर है।


किसानों के खेतों में ओला वृष्टि ने फसलों को तबाह कर दिया है। इसी को देखते हुए लहार एसडीएम विवेक केवी किसानों को सहानभूति देने और नुकसान हुई फसलों का निरक्षण करने के लिए अपने पूरे अधिकारी वर्ग के साथ दौरे पर निकले।


जहां पर ओला वृष्टि हुई और किसानों की फसल खराब हुई वहां सरसो, गेहूं की फसल मुआयना करने उनके साथ तहसील दार और पटवारी भी शामिल थे। उन्होंने किसानों के बीच जाकर नुकसान हुई फसलों को देखा, खेतों पर गए, किसानों की समस्या सुनी एवम उन्हे पूर्ण आश्वासन दिया की शासन प्रशासन  की तरफ से हर संभव मदद की जायेगी।


विवेक केवी एसडीएम ने लोगों को बताया की प्रक्रिया के तहत जिन लोगों की फसल का नुकसान हुआ हैं उनका सर्वे होगा। उन्होंने कहा कि, राहत राशि नुकसान के मुआयने के बाद एक प्रक्रिया के तहत किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

 

#भिंड में ख़राब हुई फसल

Source : Agency

पाठको की राय