Thursday, October 22nd, 2026

एसडीएम अंतागढ़ ने महिला पटवारी को किया निलंबित


कांकेर

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर महिला पटवारी हेमलता नागवंशी को 27 अक्टूबर को धान पंजीयन और वास्तविक बोए गए फसल में विसंगति को सुधारने का निर्देश दिया गया था, जो नहीं किया गया, वहीं राजस्व बैठक से भी पटवारी नदारद दी। राजस्व निरीक्षक मंडल ने सूचना दी कि तहसीलदार को सूचित कर अवकाश लिया गया है, लेकिन सभी तहसीलदारों ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। अनुविभागीय अधिकारी ने उनके इस कृत्य को शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही व अनुशासनहिनता व कर्तव्य के प्रति उदासीनता मानकर उन्हें एसडीएम अंतागढ़ ने निलंबित कर दिया है। उन्हें निलंबन अवधि में कलेक्टर भू अभिलेख शाखा में अटैच किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय