Wednesday, October 21st, 2026

एस.सी.व्ही.टी.परीक्षा 21 से 28 फरवरी तक

रायगढ़
संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छ.ग.रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एसटीव्हीटी)माह फरवरी 2022 की परीक्षा समय-सारणी जारी कर दी गई है। एससीव्हीटी प्रवेशित सत्र अगस्त 2019 द्विवर्षीय व्यवसाय, अगस्त 2020 प्रवेशित एकवर्षीय व्यवसाय एवं पूरक पात्र प्रशिक्षणार्थी जिनके प्रयास शेष है, उक्त परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

एससीव्हीटी की परीक्षा 21 से 28 फरवरी 2022 तक संपन्न होगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ के प्रशिक्षणार्थी परीक्षा फार्म निर्धारित समय में भरकर संस्था में जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ के सूचना पटल में चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन कर सकते है।

 

#SCVT

Source : Agency

पाठको की राय