कांग्रेसी पार्षद के भाई व भाजपा कार्यकर्ताओ के मध्य हुई हाथापाई
कोरिया
वार्ड पार्षद के भाई के साथ शुक्रवार की रात में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जमकर की गयी। हाथापाई के बाद चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जयसवाल रात में ही थाने पहुची और एफआईआर दर्ज कराने की माग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गयी।
बताया जाता है कि वार्ड पार्षद के भाई को भाजपा के कार्यकर्ता ने लात घुसो से पीटाई की। इस मामले को लेकर महापौर कंचन जयसवाल रात मे ही चिरमिरी थाने पहुच गयी और भाजपा के लोगो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की माग को लेकर देर रात तक थाने में ही धरने पर बैठ गयी। एक ओर जहां लोगों में कांग्रेस में आपसी गुटबाजी देखी जा रही है। वही कल छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल उनका कल जन्म उत्सव गेल्हा पानी में मनाया जा रहा था इसी बीच वार्ड पार्षद के भाई के हंगामा करने से जल महोत्सव शोरगुल में ढल गया ।
मिली जानकारी अनुसार गेल्हा पानी में विगत 3 दिनों से लाइट नहीं है जिसकी वजह से कांग्रेस के पार्षद के भाई ने जन्म उत्सव मनाने वाले भाजपाईयो से कहा कि हमारे गेल्हा पानी में लाइट नहीं है और आप लोग जन्म उत्सव मना रहे हैं। इसी को लेकर के मामला आगे बड़ा जिसका नतीजा यह निकला कि महापौर को थाना आना पड़ा। वही श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व भूत पूर्व विधायक दीपक पटेल व भाजपा के नेता रात की घटना को लेकर के सुबह थाने पहुंचे और चिरमिरी थाने के परिसर को झाड़ू लगा कर के कचरा साफ किया। मामला गर्म होता देख बीजेपी के लोग जमीन पर बैठ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी होने लगी। उन दोनो पक्षो के गहमागहमी को देखते हुए चिरमिरी थाने के थानेदार कमल कांत शुक्ला ने बीजेपी के लोगों को और कांग्रेस के लोगों को शांत कराया और कांग्रेस के समर्थक सहित महापौर नगर निगम कंचन जयसवाल को चिरमिरी थाने से बाहर निकाला तब जाकर कहीं। मामला शांत हुआ, बाहरहाल दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत थाना चिरमिरी को दी है।
श्याम बिहारी का कहना है कि कांग्रेस पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई है। कांग्रेस के लोग हथियार लेकर आते हैं और अनाप-शनाप बातें करते हैं चिरमिरी को कांग्रेसियों ने एक अशांत वातावरण दिया है। हम और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर के चिरमिरी की शांति व्यवस्था बनाएंगे इसलिए आज हम शास्त्री जी और गांधीजी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में चिरमिरी थाने परिसर में झाडू लगायी। यह बात कहते हुए श्याम बिहारी जसवाल ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

पाठको की राय