स्काउटर स्वशासित होकर जिवन के सर्वोच्चता को हासिल करतें हैं - सुरेश शुक्ला
रायपुर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर द्वारा बेसिक कब मास्टर ,स्काउट मास्टर,रोवर लीडर, फ्लॉक लीडर ,गाइड कैप्टन , रेंजर लीडर शिविर की शुक्रवार को आगाज हुआ। राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर में सुरेश शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर द्वारा जिला स्तरीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सुरेश शुक्ला ने कहा कि स्काउट जिवन जिने की कला है। स्काउट के माध्यम से जहां व्यक्तित्व का पूर्ण विकास होता है वहीं स्वशासित होकर जिवन के सर्वोच्च शिखर को प्राप्त करते हैं। स्काउट एवं गाइड के कैंप में जो भी आता है सीख कर ही जाता है। एक अछा स्काऊट देश को नई दिशा देने का कार्य करता है,देशप्रेम के साथ ही जनसेवा की भावना जगाने का कार्य यह प्रशिक्षण शिविर करता है। जिला अध्यक्ष जी स्वामी ने अपने उदबोधन में छत्तीसगढ़ में स्काऊट की भूमिका पर प्रकाश डाला। जयप्रकाश मानस एवं गोपाल वर्मा ने भी सम्बोधित कर स्काउटिंग के महत्ता पर प्रकाश डाले।
यह आयोजन 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आहूत किया गया है शिविर में 99 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। टी के एस परिहार जी राज्य प्रशिक्षण आयुक्त, सुडॉ करुणा मशीन राज्य संगठन आयुक्त गाइड की उपस्थित थे। शिविर में गाइड बैंक के सचिव दीपक ध्रुववंशी, शिविर संचालिका सीमा साहू ज्वाइंट सेक्रेट्री छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड, रेंजर विंग शिविर संचालिका सरिता पांडे, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड फ्लॉक लीडर शिविर संचालिका गौरी मौले, जिला महासमुंद स्काउटिंग के शिविर संचालक गोपाल वर्मा, जिला रायपुर एलटी स्काउट रोवर विंग के शिविर संचालक अमित छतरी, जिला बेमेतरा एलटी रोवर कब विंग के शिविर संचालक आनंद राम बघेल, जिला दुर्ग एवम सहायक संचालक के रूप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं रायपुर जिला के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहें। कैंप का नेतृत्व जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला द्वारा किया जा रहा है।

पाठको की राय