Wednesday, October 21st, 2026

12 साल की बच्ची ने डिजाइन की स्कॉटलैंड की जर्सी

वर्ल्ड टी-20 का आगाज हो चुका है। दुबई-ओमान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन बड़ा उलटफेर हुआ था। स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में मात दी थी। अब तक तो आप सब ये जान चुके होंगे कि स्कॉटलैंड की जीत के हीरो रहे क्रिस ग्रीव्स वर्ल्ड कप से पहले तक अमेजॉन के डिलिवरी बॉय थे। मगर अब हम आपको वह बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही पहले सुना होगा।

दरअसल, स्कॉटलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में जिस जर्सी को पहनकर मैदान में कमाल दिखा रही है, उसे 12 साल की एक बच्ची ने डिजाइन किया है। देश ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कई डिजाइन्स मंगाई थी, जिसमें हेडिंगटन की रेबिका डाउनी का काम सभी को पसंद आया। इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किया है।


पर्पल रंग की शाइनर जर्सी
क्रिकेट स्काटलैंड ने जो फोटो ट्वीट की है, उसमें 12 साल की रेबेका टीवी पर अपनी टीम का मैच देख रहीं हैं, उन्होंने गर्व से उस जर्सी को भी पहना हुआ है, जिसे खुद डिजाइन किया। पर्पल कलर के साथ शाइन कर रही स्कॉटलैंड की किट को वर्ल्डकप की सबसे बेस्ट किट माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई उसकी तारीफ भी कर रहा था।


मुकाबले की बात करें तो अल अमेरात में खेले गए ग्रुप बी के मैच में रविवार को बांग्लादेश को छह रन से हराकर स्कॉटलैंड ने दो अंक हासिल किए थे। स्कॉटलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 140 रन बनाए थे, जिसके बाद बांग्लादेश सात विकेट पर 134 रन ही बना पाया। अगर स्कॉटलैंड अपने अगले मुकाबले में पीएनजी को हरा देती है तो उसका सुपर-12 में पहुंचना तय हो जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय