Tuesday, October 20th, 2026

सिंधिया ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर पूजा अर्चना की

मुरैना
 केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती पर्वत स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर पर पहुंच कर भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
सिंधिया कल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक सिंधिया भगवान शनिदेव की पूजा में लीन रहे। आम श्रद्धालुओं की तरह ही सिंधिया ने गर्भगृह में जमीन पर बैठकर पूजा की। इसके बाद भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर पूजा पश्चात आरती की। सिंधिया ने भगवान शनिदेव से ग्वालियर चम्बल संभाग के जन-जन के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान शनिदेव उनके स्वयं व परिवार को सुख-शांती, समृद्धि प्रदान करें, ऐसी मनोकामना भगवान से की। भगवान शनिदेव की पूजा के बाद सिंधिया ने मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी की भी आराधना की।
सिंधिया के साथ पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री गिर्राज डण्डौतिया, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, राकेश मावई सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

 

#Jyotiraditya Scindia

Source : Agency

पाठको की राय